ऐक्ट्रेस श्वेता बासु ने सत्यजीत रे पर बनाई पेंटिंग बेची, कोविड फंड में दान करेंगी राशि

ऐक्ट्रेस श्वेता बासु ने सत्यजीत रे पर बनाई पेंटिंग बेची, कोविड फंड में दान करेंगी राशि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  फिल्म ऐक्ट्रेस, राइटर, डॉक्यूमेंट्री मेकर, पेंटर श्वेता बासु प्रसाद ने महान फिल्कार सत्यजीत रे (Satyajit Ray) पर बनाई अपनी पेंटिंग को 1,45,000  रुपये में बेच दिया है।  वे इस राशि को अब कोरोना मरीजों की मदद के लिए कोविड फंड में दान करेंगी। श्वेता बासु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) ने सत्यजीत रे (Satyajit Ray) की जन्म शताब्दी पर एक पेंटिंग बनाई थी और इसे सोशल मीडिया पर शेयर  करते हुये बेचने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें – उर्वशी रोतैला के डांस परफॉर्मेंस ने मचाई धूम, हॉलीवुड से भी मिली तारीफ

फिल्म ऐक्ट्रेस और पेंटर श्वेता बासु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) ने महान फिल्म निर्माता निर्देशक सत्यजीत रे (Satyajit Ray) की जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें याद करते हुए एक पेंटिंग बनाई। 2 मई को श्वेता बासु ने पेंटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए श्वेता बासु ने लिखा कि मैं अपनी ये पेंटिंग कोविड फंड के लिए बेचने नीलाम करने जा रही हूँ, मैं  एक कलाकार हूँ मुझे घर बैठे बैठे लोगों की मदद करने का और कोई रास्ता नहीं जानती।

ये भी पढ़ें – देखिये लंगूर की अनोखी कैटवॉक, ठुमक ठुमककर किया पुल पार

श्वेता बासु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) ने इसके बाद एक और पोस्ट सत्यजीत रे (Satyajit Ray)की पेंटिंग के साथ शेयर करते हुए लिखा Sold – 1,45,000, श्वेता बासु ने जानकारी दी कि वे इस राशि को जल्दी ही कोविड फंड में दान कर देंगी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews