आखिर क्यूं उमा भारती ने कहा विदेशी शराब की दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है

uma bharti

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के ओरछा (orchha) में जिस शराब दुकान (liquor store) का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने गोबर फेंक कर किया था अब उसी दुकान को वापस खुला देख एक बार फिर वह आग बबूला हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर गुस्सा जताया है। उन्होंने बताया है की ये वहीं दुकान है जिसका विरोध गोबर फेंककर जताया गया था।

2. मैं आज सुबह ओरछा में थी, रामराजा सरकार के दर्शन करके मन प्रसन्नता से भर जाता है लेकिन ओरछा के मंदिर आते जाते ठीक ओरछा के मुहाने पर देशी विदेशी शराब की बड़ी भारी दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है।

— Uma Bharti (@umasribharti) October 27, 2022

दरअसल, उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मैं आज सुबह ओरछा में थी, रामराजा सरकार के दर्शन कर के मन प्रसन्नता से भर जाता है, लेकिन ओरछा के मंदिर आते-जाते ठीक ओरछा के मुहाने पर देसी विदेशी शराब की बड़ी भारी दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है। ओरछा की है देसी विदेशी शराब की दुकान मुझे प्रेरण देती है कि यहां जो घटेगा वह पूरे मध्यप्रदेश के लिए उदाहरण होगा, देखते हैं क्या होता है।

Must Read : MP में मैच पर सट्टेबाजी, रंगे हाथों पकड़ाया बुकी, 26 हजार के साथ 5 मोबाइल जब्त

जानकारी के मुताबिक, ओरछा के रामराजा मंदिर के पीछे मेन सड़क पर ये शराब की दुकान खुली हुई है। इसको लेकर अब तक कई लोग विरोध जाता चुके हैं। इस पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भर्ती ने 14 जून के दिन गोबर फेंक कर दुकान का विरोध जताया था साथ ही प्रशासन को चेतावनी भी दी थी कि ये दुकान बंद करवाई जाए।

लेकिन उसके बाद अब एक बार फिर वहीँ पर शराब की दुकान खुली देख उमा भारती का गुस्सा फुट गया है। दरअसल, भाईदूज के अवसर पर उमा भारती ओरछा गई थी। ऐसे में जब वह रास्ते से जा रही थी तब शराब की दुकान को खुला देख भड़क उठी। ये पहली बार नहीं है जब उमा भारती ने विरोध जताया इससे पहले भी वह कई शराब की दुकानों को लेकर विरोध जाता चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews