CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव की अभिन्न पहल, पुलिस आमजन से करेगी थाने की स्तिथि को लेकर संवाद, गूगल फॉर्म के माध्यम से भी दे सकेंगे अपनी राय

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव की अभिन्न पहल, पुलिस आमजन से करेगी थाने की स्तिथि को लेकर संवाद, गूगल फॉर्म के माध्यम से भी दे सकेंगे अपनी राय

Police public communication: सीएम मोहन यादव ने जनता से सीधे बातचीत का माध्यम बनाने के लिए एक गूगल फॉर्म जारी किया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की कार्य प्रणाली से संबंधित सवाल पूछे गए हैं। दरअसल फॉर्म में दिए गए 20 बिन्दुओं पर मूल्यांकन करने का विकल्प दिया गया है, जिसमें लोग अपनी राय देकर पुलिस के कार्य प्रणाली में सुधार की दिशा में योगदान कर सकते हैं। यह नई पहल जनता को सीधे संवाद का अधिकार प्रदान करके उन्हें सकारात्मक योगदान करने का मौका देगी।

सीधे पुलिस से जुड़े सवालों और समस्याओं को साझा कर सकें:

इस नई पहल के माध्यम से जनता का मूल्यांकन करने का उद्देश्य है कि वे सीधे पुलिस से जुड़े सवालों और समस्याओं को साझा कर सकें और उन्हें अपने नजरिए से इसे देखने का मौका मिले। फॉर्म में पूछे गए सवालों में सुरक्षा, अपराध की रोकथाम, त्वरित वैधानिक कार्यवाही, सुरक्षा और शांति व्यवस्था, महिलाओं और नाबालिग बच्चों की सुरक्षा, अनुसूचित जाति और जनजाति की सुरक्षा, सायबर अपराध, नशे के खिलाफ कार्यवाही, और अन्य कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर जनता की राय मांगी जा रही है।

सीएम मोहन यादव का नया तरीका:

सीएम मोहन यादव ने इस मुहिम को बढ़ावा दिया है। दरअसल यह पहल एक सकारात्मक संवाद का माध्यम है जिससे आमजन पुलिस की कार्य प्रणाली को सुधारने में सहायक हो सकते हैं। जनता की राय और सुझाव सरकार के लिए मूल्यवान हो सकती हैं और सरकार द्वारा इसे ध्यानपूर्वक सूना जाएगा और उसपर कार्रवाई भी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार आमजन इस गूगल फॉर्म को दोपहर 12 से 2 बजे तक भर सकेंगे। इस नई पहल के माध्यम से सीएम मोहन यादव ने जनता को सीधे संवाद का मौका देने के साथ ही पुलिस की सुधारक कदमों में जनता को शामिल करने का एक नया माध्यम प्रदान किया है। जनता अब अपने निवास क्षेत्र में हो रहे पुलिस के कार्य को गूगल फॉर्म के माध्यम से मूल्यांकन कर सकती है और अपने सुझावों और समस्याओं को सीधे सीएम तक पहुंचा सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews