बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा, इंदौर शहर से सुमित मिश्रा, इंदौर ग्रामीण से श्रवण सिंह चावड़ा को ज़िम्मेदारी

लंबी खींचतान के बाद अब इंदौर जिले के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा भी कर दी गई है। दरअसल, बीजेपी ने इंदौर नगर में सुमित मिश्रा और इंदौर ग्रामीण में श्रवण सिंह चावड़ा को जिला अध्यक्ष बनाया है।
बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा, इंदौर शहर से सुमित मिश्रा, इंदौर ग्रामीण से श्रवण सिंह चावड़ा को ज़िम्मेदारी

लंबे इंतजार के बाद अब बीजेपी ने इंदौर के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। दरअसल, इंदौर नगर निगम में बीजेपी ने सुमित मिश्रा और ग्रामीण में श्रवण सिंह चावड़ा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी. डी. शर्मा के साथ आज सुबह जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इसे लेकर मुलाकात की थी। आज सुबह ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में स्थित बापू के श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बी. डी. शर्मा और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के साथ नजर आए।

दरअसल, बीजेपी ने चंबल, ग्वालियर, सागर, रीवा और शहडोल के साथ अन्य जिलों के भी जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी थी, लेकिन इंदौर के जिला अध्यक्षों की घोषणा में देरी देखी गई। हालांकि, अब लंबे इंतजार के बाद इंदौर के जिला अध्यक्षों के नाम भी सामने आ गए हैं।

ऐलान में देरी देखने को मिली

रिपोर्ट्स की माने तो बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया दिसंबर महीने में ही लगभग तय कर ली थी, लेकिन उनके ऐलान में देरी देखने को मिली। इसका कारण भाजपा के नेताओं के बीच आपसी खींचतान को माना जा रहा है। बीजेपी ने लगभग 12 दिनों का इसमें वक्त लिया था। 12 जनवरी को बीजेपी की ओर से उज्जैन और विदिशा के दो जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी, वहीं इसके बाद इंदौर के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, अब जिला अध्यक्षों के नाम सामने आ गए हैं।

इन जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई

दरअसल, 12 जनवरी के बाद भी बीजेपी के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा का सिलसिला जारी रहा। 13 जनवरी को बीजेपी ने भोपाल नगर और भोपाल ग्रामीण समेत 18 जिलों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया था, जबकि 14 जनवरी को भी भाजपा द्वारा सागर नगर और सागर ग्रामीण समेत 12 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। इसके अलावा, 15 जनवरी को रीवा और नर्मदापुरम समेत 15 जिलों के, जबकि 16 जनवरी को सीहोर और शहडोल समेत 9 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। 18 और 23 जनवरी को भी बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की थी, जबकि 25 जनवरी को एकमात्र निवाड़ी जिले के जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews