Indore News : इंदौर के SGSITS कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

indore news

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज एसजीएसआईटीएस में पढ़ने बाली एक बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर हॉस्टल में पहुंचीं। साथी FSL के अधिकारियों को भी पुलिस ने मौके पर बुलाया।

अभी पुलिस की टीम सभी हॉस्टल के छात्र छात्राओं और प्रबंधन से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है। छात्रा का नाम दीप्ति बताया जा रहा है। अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि छात्रा ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया। अभी इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।

इंदौर तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा द्वारा बताया गया

[dgv_vimeo_video id=”832191637″]

एसजीएसआईटीएस कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश सक्सेना ने कहा –

छात्रा की खुदकुशी मामले में कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश सक्सेना ने छात्रा को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि 72 सालों में पहला कोई मामला है और कहा कि कुछ ही दिन पहले छात्रा का परीक्षा परिणाम आया है और 5 विषय मे छात्रा के रुकने की बात कही। छात्रा को लेकर डायरेक्टर ने ये भी कहा कि 5 विषयों में रुक जाने का कोई मलाल छात्रा के चेहरे पर कभी नज़र नहीं आया। हमेशा हस्ती खेलती रहने वाली छात्रा ने ये कदम छात्रा ने क्यों उठाया ये तो पुलिसिया जांच के बाद ही सामने आएगा।

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews