Bhopal News: नौकरी का झांसा देकर युवाओं को ठगने वाले गैंग का एक और साथी गिरफ्तार

cg POLICE

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नौकरी (job) का झांसा देकर युवाओं से मोटी रकम ऐंठने वाले गैंग का एक और ठग (fraud) पकड़ाया गया है। ज्ञात हो कि फर्जी मंत्री रोहित बैरागी अब तक 40 युवाओं को नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रुपए से ज़्यादा की ठगी कर चुका है। इसी मामले में पुलिस (police) के हाथ एक और सफलता लगी है। रोहित बैरागी का साथी भी देवास जिले (dewas district) से पकड़ा गया है।आरोपी ने बताया कि इनका पूरा कारोबार भोपाल (bhopal) स्थित एक होटल (hotel) से चलता था। बड़ी ही चतुराई से ये सभी मिलकर असली आदेश की कॉपी कर फर्जी आदेश तैयार करते थे। भोपाल स्थित जिस होटल से ये आरोपी फर्जी कारोबार करते थे वो किसी मंत्रालय से कम न था।

मुखबिरों से पता चला था कि फर्जी मंत्री रोहित बैरागी अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी देने के नाम पर युवाओं के साथ फर्जीवाड़ा कर रहा। इतना ही नहीं उनसे मोटी रकम भी वसूल रहा है। इसी सिलसिले में एसपी महेश जैन ने बताया कि रोहित के खिलाफ शिकायत भंवरकुआं पुलिस को मिली थीं। पुलिस ने अभी भी जांच पड़ताल जारी रखी है। रोहित की संपत्ति कहां -कहां है ये जानने की कोशिश कर रही है। उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें… Indore News : खतरे का सायरन, संडे लॉकडाउन के बाद भी संक्रमितों का आंकड़ा 350 पार

पूरे मामले का खुलासा होने के उपरांत पुलिस इस ठग गैंग की फिराक में थी। मुख्य आरोपी रोहित के पकड़े जाने के बाद भंवरकुआं पुलिस ने देवास से रोहित के एक अन्य साथी हर्षल को धर-दबोचा। पुलिस को उम्मीद है कि इन सबके पकड़े जाने के बाद कई छुपी बातें सामने आएंगी। जहां इंदौर पुलिस सोमवार को भोपाल स्थित रोहित के अड्डे यानी कि होटल के जांच करेगी वहीं उसी दिन पुलिस रोहित को लेकर भोपाल जाएगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews