
Railways issues alert regarding fake phone
Bhopal Crime News: भोपाल में एक रेत कारोबारी द्वारा दूसरे व्यापारी से धोखाधड़ी (Fraud) कर लाखों रुपए ठगे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल केस दर्ज तो हो गया है लेकिन आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाशी कर जल्द ही गिरफ्तारी किए जाने की बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक धोखाधड़ी का शिकार हुआ यह रेत कारोबारी अर्पित शुक्ला है जो होशंगाबाद रोड पर रहता है। इस कारोबारी के रेत के डंपर भी चलते हैं और दोस्त विश्वप्रताप सिंह भी इसके साथ साझेदारी में व्यापार करता है। 2 महीने पहले जालसाजी के आरोप में अर्पित को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया था। उस वक्त विश्वप्रताप उसके साथ मौजूद था और उसने अपने पास रखे मोबाइल, दस्तावेज और बैंक एटीएम अपने सहयोगी को सौंप दिए थे।
जेल से बाहर आने के बाद जब अर्पित ने अपना मोबाइल और एटीएम अपने सहयोगी से वापस मांगा तो उसे पता चला कि 1 महीने में लगभग साढ़े 6 लाख उसके अकाउंट से गायब कर लिए गए हैं। यह देखकर अर्पित ने विश्वप्रताप से हिसाब मांगा लेकिन वह आनाकानी कर रहा था। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ, यह मामला थाने तक पहुंचा और अर्पित ने विश्वप्रताप पर एफआईआर दर्ज करवाई। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

