AICC ने MP Congress में की नई नियुक्तियां, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

AICC ने MP Congress में की नई नियुक्तियां, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

New Appointments In MP Congress : मध्य प्रदेश में राजनीतिक दल इस साल 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं, सभी पार्टियाँ अपने दावों को मजबूत करने के लिए नेताओं की जमावट भी कर रही हैं, इसी क्रम में आज कांग्रेस में भी तीन नई नियुक्तियां की गई हैं।

AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज 11 मार्च को नियुक्ति आदेश जारी करते हुए मध्य प्रदेश में तीन जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। AICC के लैटर हेड पर जारी आदेश में बताया गया है कि एमपी कांग्रेस कमेटी के प्रपोजल को स्वीकार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नियुक्ति को मंजूरी दी है।

मध्य प्रदेश के जिन तीन जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है उसमें इंदौर ग्रामीण, मंदसौर और छतरपुर शामिल हैं, इंदौर ग्रामीण में सदाशिव यादव को, मंदसौर में विपिन जैन को और छतरपुर में लखन पटेल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews