महंगाई में बेटे की शादी के लिए लोन लेने पहुंचे बैंक, गारंटी के तौर पर इस कांग्रेस नेता ने दिये अपनी जमीन के कागज

महंगाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महंगाई (inflation) की मार ने सभी की कमर तोड़ रखी है लेकिन सबसे ज़्यादा अगर इसने किसी को सताया है तो वो है गरीब (poor) और मध्य वर्गीय (middle class) परिवार। कोरोना काल (corona phase) की पीक के बाद महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। खासकर खाने-पीने की सामग्री के दाम तो सांतवे आसमान पर हैं। ऐसे में घर में होने वाली दावतों, शादी-बारात आदि का मजा भी फीका हो गया है। अब शादी के लिए भी लोग लोन लेने बैंक (bank) जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… LIC Policy2021: हर दिन 200 का निवेश कर पा सकते है 17 लाख, यहां देखें पूरी डिटेल्स

राजधानी भोपाल में महंगाई की मार का ऐसा ही मामला सामने आया है। भोपाल के करोंद निवासी शंकर यादव आज अपने बेटे की शादी के लिए लोन लेने कॉरपोरेट बैंक पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज शुक्ला भी पहुंचे और यहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया। शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार और शिवराज सरकार जनता की सुन ही नहीं रही है। दोनों सरकारों की आंखे बंद हैं। महंगाई इतनी बढ़ गयी है कि लोग अपने बच्चों को शादी तक नहीं करवा पा रहे हैं, ऐसे में उन्हें लोन लेने बैंक तो जान ही पड़ेगा।

महंगाई

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हित मे नीतियां बनाती है, पूंजीपतियों को तो बिना ब्याज और गारंटी के ही करोड़ो का लोन मिल जाता है लेकिन आम आदमी से छोटे से छोटे दाम के लिए भी गारंटी मांगी जाती है। इसलिए वे शंकर के साथ अपनी जमीन के कागज गारंटी के तौर पर लाए हैं। ताकि उनके घर भी शहनाई बज सके और खुशियों को मनाया जा सके।

यह भी पढ़ें… राजस्थान के शूटर के कुबुलनामे के बाद इंदौर में हथियारों का जखीरा बरामद, 2 गिरफ्तार

शंकर यादव ने बताया कि वे वॉर्ड न. 79, गोआ कॉलोनी करोंद में रहते हैं। 15 जून को उनके बेटे अवतार यादव को शादी है। शादी के लिए दो लाख रुपयों की जरूरत है। इसलिए वे बैंक आए हैं लोन लेने । उन्होंने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ल के बारे में कहा कि वे इस संकट की घड़ी में गरीबों और जरूरतमंदों की पूरी लगन से मदद कर रहे हैं ।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews