
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार से शुरू हुए विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक लहसुन की बोरी लेकर विधानसभा पहुचेे। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि किसानों को लहसुन का मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान अपने लहसुन को नालियों में फेंक रहे हैं हम सरकार से मांग करते है कि प्रदेश के किसानों को मुआवजा मिले, कांग्रेसी विधायक अपने कंधों पर लहसुन की बोरियाँ रखकर विधानसभा के मुख्यद्वार तक पहुंचे, जिसके बाद विधानसभा के गेट पर लहसुन की बोरियों को खाली कर दिया गया। वही इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विधायक खरीद सकती, मगर लहसुन और किसान की उपज नहीं ख़रीद रही है।
[dgv_vimeo_video id=”749057326″]
यह भी पढ़ें…. ठेके देकर कमीशन फिक्स करने के लिए सरकार ले रही कर्ज -कमलनाथ
लहसुन कंधों पर रखकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान परेशान है, बेहाल है, उन्हे फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है, वही दूसरी तरफ़ सरकार वाहवाही लूटने लगी है, गौरतलब है कि प्रदेश में लहसुन का लागत मूल्य न निकलने से परेशान किसानों ने लहसुन को सड़कों पर फेंक दिया था, कांग्रेस के इस प्रदर्शन में विधायक पीसी शर्मा, विधायक जीतू पटवारी, विधायक कुणाल चौधरी सहित अन्य विधायक शामिल हुए।
