Bhopal News : 26 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का धरना, सरकार को दी ये चेतावनी

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दिनों हमें जिला स्तर पर धरना दिया और ज्ञापन सौंपे लेकिन सरकार ने इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया, इसलिए हम आज राजधानी में धरना दे रहे हैं।
State Employees Union strike

Bhopal News : मध्य प्रदेश के कर्मचारी राज्य शासन से नाराज हैं, उनका कहना है कि सरकार हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं देती, वादा करने के बाद भी उन्हें पूरा नहीं किया जाता इसलिए हमें बार बार आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ता है लेकिन अब हम आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश राज्य कमर्चारी संघ भी अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन दे चुका है, उसे आश्वासन मिलता है लेकिन वादा पूरा नहीं होता , एक बार फिर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने आज 26 सूत्रीय मांगों के साथ भोपाल के अंबेडकर मैदान में धरना दिया।

कर्मचारियों ने MP Government पर वादा खिलाफी के आरोप लगाये

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दिनों हमें जिला स्तर पर धरना दिया और ज्ञापन सौंपे लेकिन सरकार ने इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया, इसलिए हम आज राजधानी में धरना दे रहे हैं जिसमें पूरे प्रदेश के कर्मचारी शामिल हैं और सरकार से मांगें पूरी करने का अनुरोध कर रहे हैं।

26 Demands के साथ कर्मचारियों ने दिया धरना

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली , पदोन्नति में विलंब की समस्या का समाधान, महंगाई भत्ते में वृद्धि, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, वेतन विसंगति का निराकरण और नियमितीकरण जैसी कुल 26 मांगें हैं जिससे संबंधित मांग पत्र हम कई बार शासन को सौंप चुके हैं यदि इस बार भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो फिर हमें बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1020555049″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews