शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई विधायक निधि, मिलेगा जनता को लाभ

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई विधायक निधि, मिलेगा जनता को लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज विधानसभा (MP Vidhan Sabha) में एक घोषणा करते हुए बताया कि विधायक निधि (MLA Fund) की राशि को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दी जाएगी । उन्होंने स्वेच्छानुदान राशि भी 50 लाख करने की घोषणा की।

उन्होंने सदन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं मानता हूँ कि हमारा रास्ता कठिन है , लेकिन हमने ये मार्ग स्वयं अपने लिए चुना है , इसलिए आप पूरी शिद्दत से मध्य प्रदेश की जनता की सेवा करते रहिये और सरकार की योजनाओं को नीचे धरातल पर उतारते रहिये।

ये भी पढ़ें – कांग्रेसी चाहते है कि गांधी जी का कांग्रेस खत्म करने का सपना राहुल पूरा करें : डॉ मिश्रा

उन्होंने कहा कि हम एक फैसला और कर रहे हैं।  अब विधायक निधि 2 से 3 करोड़ रुपये कर दी जाएगी और स्वेच्छानुदान राशि 50 लाख रुपये कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – इंटर कास्ट लव मैरिज से बौखलाए परिजन, दी जान से मारने धमकी, प्रेमी जोड़ा पहुंचा SP के पास

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011 की सूची में 30 लाख गरीबों को मकान देने का प्रावधान था। आज मैं गर्व के साथ कहता हूं कि 23 लाख मकान बनाकर हमने पूर्ण कर लिये हैं और बाकी मकानों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे हम इस साल के अंत तक पूर्ण कर लेंगे।

ये भी पढ़ें – MP School: छात्रों के लिए काम की खबर, 15-16 मार्च से 9वीं-11वीं की परीक्षाएं, ये रहेंगे नियम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews