कांग्रेस पर भड़के BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- सुधर जाओ, वरना आपस में बात करने के लिए चार लोग नहीं बचेंगे

रामेश्वर शर्मा ने कहा सनातन तो वो धर्म है जो विश्व के कल्याण की जय बोलता है जो आम जन के सुखी होने के नारे लगाता है, और तुम उन लोगों के साथ हो जो आमजनों के घरों में आग लगाते हैं। 
BJP MLA Rameshwar Sharma

BJP MLA Rameshwar Sharma angry at Congress: भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुये  अरे कांग्रेसियों भगवान से तो डरो,सुधर जाओ, वरना आपस में बात करने के लिए चार कांग्रेसी भी नहीं बचेंगे।

गीता जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया के सवालों पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस पत्थर फेंकने वालों की यात्रा में शामिल होती है तब तकलीफ नहीं होती, देश का विभाजन करने वालों को यात्रा में सैट रखती है तब तकलीफ नहीं होती, हम गीता पढ़ें तो उसे कष्ट बाबा बाबा बागेश्वर यात्रा निकालें तो उसे तकलीफ।

ना जाने कौन सा पाकिस्तान का एजेंडा लेकर कांग्रेस देश में चल रही है

उन्होंने कहा . अरे कांग्रेसियों तुम भारत के जनमानस के नहीं हो तो भगवान से तो डरो, ना तुम भगवान से डर रहे , ना हिंदुस्तान के संविधान से डर रहे , ना जाने कौन सा पाकिस्तान का एजेंडा लेकर कांग्रेस देश में चल रही है हम इनसे प्रार्थना करते हैं, यदि एजेंडा चलाना है तो भारत की संस्कृति भारत की सभ्यता का चलाओ।

सनातन विश्व के कल्याण की जय बोलता है तुम उनके साथ हो जो लोगों के घरों में आग लगाते हैं

रामेश्वर शर्मा ने कहा सनातन तो वो धर्म है जो विश्व के कल्याण की जय बोलता है जो आम जन के सुखी होने के नारे लगाता है, और तुम उन लोगों के साथ हो जो आमजनों के घरों में आग लगाते हैं जो भारत के सनातन को बीमारी कहते हैं, सुधर जाओ कांग्रेसियों वर्ना कुछ दिन बाद उतने भी नहीं बचोगे कि चार लोग मिलकर आपस में बात कर सको।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews