MP में दलबदल का सिलसिला जारी, अब चंबल के इस नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनावों (Election 2021) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दलबदल का सिलसिला जारी है।अब कांग्रेस ने चंबल में सेंध लगाई है। भिंड (Bhind) के मेहगांव से बसपा नेता रणजीत सिंह गुजा कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए है। आज शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष उन्होने कांग्रेस की सदस्यता ली।इस मौके पर पार्टी के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े.. MP Board: 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 30 सितंबर तक भरें जाएंगे परीक्षा फाॅर्म

दरअसल,   रनजीत सिंह गुजा ने आज पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) से मुलाकात की और बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह एवं पूर्व विधायक रामनिवास रावत भी उपस्थित थे।इस मौके पर कमलनाथ ने बसपा नेता (BSP Leader) गुजा को सदस्य बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया।वही बसपा नेता ने भी कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा पर विश्वास व्यक्त किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews