हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, बोले अखंड भारत फिर बनेगा, दुनिया आज भारत के सामने नतमस्तक

CM Dr Mohan Yadav Hanuman Chalisa

Hanuman Chalisa recitation by CM Dr. Mohan Yadav : 22 जनवरी 2024 का दिन भारत सहित दुनिया के इतिहास में दर्ज होगा , इस दिन 500 साल का लंबा इंतजार समाप्त होगा और अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस आयोजन के लिए अयोध्या सजी हुई है, देश राममय है, मध्य प्रदेश में भी धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल के बैरागढ़ में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा करेगा अखंड भारत एक बार फिर बनेगा, कार्यक्रम में शामिल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि दुनिया के देश भले ही कुछ मामलों में हमसे आगे हो लेकिन धर्म और आध्यात्म के मामले में वो भारत से बौने हैं नतमस्तक हैं।

सियावर रामचंद्र की जय#AyodhaRamMandir @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/0YAlyWW8Kk

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 20, 2024

11 हजार रामभक्तों ने किया हनुमान चालीसा पाठ

हेमू कालानी स्टेडियम बैरागढ़, भोपाल में 11 हजार रामभक्तों द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 500 साल से हमारी पीढियां इस दिन के इंतजार में रहीं, दुश्मनों की निगह में वो मंदिर खटक रहा था जो सम्राट विक्रमादित्य ने बनवाया था, समय कभी ख़राब होता है कभी अच्छा होता है, उस समय आताताइयों ने हमारे धर्म पर गलत निगाह डालते हुए उसे नष्ट करने की कोशिश की, दुश्मनों ने हमारे देश के टुकड़े कराये , हिदुस्तान को खंडित किया गया लेकिन परमात्मा करेगा फिर अखंड भारत बनेगा, सिर्फ पाकिस्तान का पंजाब नहीं अफगानिस्तान तक भारत का तिरंगा लहराएगा, उन्होंने कहा कि मंदिर का बनाना अखंड भारत की दिशा में एक बड़ा कदम हैं ये परमात्मा की ही इच्छा है।

[dgv_vimeo_video id=”904697379″]

बैरागढ़ में आयोजित इस हनुमान चालीसा पाठ में शामिल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा  इस समय घर घर में राम जी की पूजा हो रही है, राम धुन चल रही है, हनुमान चालीसा सुन्दरकाण्ड पाठ हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि धर्म और आध्यात्म ही है जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है दुनिया के बहुत से देश हमसे कुछ मामलों में आगे हो लेकिन धर्म और आध्यात्म के मामले में वो हमारे सामने  अभी बौने हैं हमारे सामने नतमस्तक हैं, राम मंदिर का निर्माण बहुत बड़ा कदम है ये इतिहास के पन्नों में स्वर्ण  अक्षरों में लिखा जायेगा, उप मुख्यमंत्री ने अपील की कि 22 जनवरी को प्रदेश के हर घर में 11 दीपक जलना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”904697486″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews