जहां भी नियमों का उल्लंघन हो कठोर कार्रवाई करें, सीएम यादव के सख्त निर्देश, विधानसभा में दी हरदा में राहत और सरकार की तैयारियों की विस्तृत जानकारी

CM Dr Mohan Yadav

Harda Blast Case : हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के धमाकों की आवाज की गूंज आज विधानसभा में भी सुनाई दी, विपक्ष ने इसपर स्थगन लाना चाहा और सरकार से जवाब मांगा। सरकार ने स्थगन को स्वीकार कर सदन को शासन द्वारा अब तक की गई पूरी कार्रवाई का ब्यौरा बताया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमें सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं जहाँ भी नियमों का उल्लंघन हो वहां कठोर कार्रवाई करें, मुख्यमंत्री ने कहा सरकार भरोसा दिलाती है कि हरदा ब्लास्ट मामले का एक भी दोषी बक्शा नहीं जायेगा।

विपक्ष के स्थगन पर सरकार ने हरदा हादसे पर सरकार के एक्शन की जानकारी दी 

मप्र विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन आज विपक्ष ने हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में हंगामा किया और सरकार से कई सवाल किये, विपक्ष इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग पर अड़ गया जिसके बाद इसे स्वीकार कर सदन में सरकार ने पूरे घटनाक्रम पर जवाब दिया और सरकार द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार इस घटना के एक एक पीड़ित के साथ है और अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा रही है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा सरकार को घायलों और मृतकों के परिवार की चिंता है 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विधानसभा में हरदा के विस्फोट हादसे की विस्तृत जानकारी देने के बाद मीडिया से बात करते हुए ब्लास्ट के बाद सरकार के त्वरित एक्शन, आर्थिक सहायता, मेडिकल सुविधा, डॉक्टर्स की टीमें, एम्बुलेंस, इलाज से लेकर हर बिंदु पर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जितनी घायलों के इलाज के लिए चिंतित है उतनी ही मृतक के परिवारों के लिए भी है ।

सीएम के कलेक्टर्स को निर्देश जहाँ नियमों का उल्लंघन हो कठोर कार्रवाई करें 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री के संबंध में जानकारी एकत्र की गई है और सुरक्षा के प्रबंधन की जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी नियमों का उल्लंघन हो कठोर कार्रवाई करें। सीएम  ने कहा कि हरदा हादसे के मामले में, कोई भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो जांच के बाद नहीं बचेगा। मामले में दोषी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”911181798″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews