मप्र के कांग्रेस नेता का कोरोना से निधन, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ ने जताया दुख

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राठौर (Senior Congress leader Ajay Rathore) का निधन हो गया है।बीते कई दिनों से राठौर कोरोना से जूझ रहे थे और इंदौर (Indore) के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अजय राठौर दिवगंत माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia के कट्टर समर्थक रहे थे। उनकी पत्नी भी अभी अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़े.. मरने से पहले राहुल वोहरा का भावुक फेसबुक पोस्ट-अच्छा इलाज मिलता तो मैं भी बच जाता 

कांग्रेस के सहज और सरल स्वभाव वाले नेताओं में से एक रहे राठौर छात्र राजनीति के बाद सक्रिय राजनीति में आए और पार्षद भी रहे। 2 नम्बर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था और वे आईडीए में उपाध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है, वही कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी नेताओं ने भी दुख जताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने ट्वीट कर लिखा है कि सरल, सहज, मिलनसार, सौम्य स्वभाव के श्री अजय राठौर के निधन का समाचार बेहद दुखद है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

किसान सम्मान निधि योजना: इंतजार खत्म, इस दिन ट्रांसफर होंगे 8वीं किस्त के 2000 रुपये!

बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ने ट्वीट कर लिखा है कि इंदौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अजय राठौर जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ।ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews