पटवारी भर्ती घोटाला मामले में सुरजेवाला का बड़ा खुलासा, बोले 4 अप्रैल को पुलिस ने एफआईआर की फिर कैसे हुई परीक्षा?

Congress spokesperson Randeep Surjewala's big revelation in Patwari recruitment scam case

MP Election 2023 : मप्र में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है और कांग्रेस अधिक हमलावर होती जा रही है, आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मप्र प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिवराज सरकार पर मध्य प्रदेश की करोड़ों युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के आरोप लगाये, उन्होंने पटवारी भर्ती घोटाले पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इसका खुलासा 4 अप्रैल 2023 को ही हो गया था जब ग्वालियर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली थी लेकिन फिर भी 15 मार्च से 25 अप्रैल तक परीक्षा कराई गई क्योंकि सॉल्वर गैंग को शिवराज सरकार का संरक्षण प्राप्त था, सुरजेवाला ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में पिछले 18 वर्षों में जितने घोटाले हुए उनकी जांच  होगी और उसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी, कोई भी दोषी नहीं बचेगा।

कांग्रेस ने फिर गिनाये घोटाले, पटवारी भर्ती घोटाले पर बड़ा खुलासा 

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राजधानी भोपाल में मीडिया से बात करते हुए शिवराज सरकार के घोटाले गिनाये, उन्होंने व्यापम घोटाला, डीमेट घोटाला, नर्सिंग भर्ती घोटाला, नर्सिंग परीक्षा घोटाला, पटवारी घोटाला की बात करते हुए शिवराज सरकार पर आरोप लगाये कि इस सरकार ने युवाओं के भविष्य को चौपट कर दिया । सुरजेवाला ने एक बड़ा खुलासा करते हुए आरोप लगाये कि जितने भी घोटाले हुए उन सभी की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को थी लेकिन उन्होंने इसे होने दिया और कोई एक्शन नहीं लिया, कांग्रेस नेता ने कहा कि 4 अप्रैल 2023 को ग्वालियर पुलिस ने एक सॉल्वर गैंग पकड़कर एफआईआर दर्ज की थी उस गैंग के लोगों ने बताया था कि कैसे वो परीक्षा में सॉल्वर बैठाते है लेकिन शिवराज सरकार और पुलिस ने इसे प्रदेश के युवाओं से छिपा दिया, मतलब साफ है कि शिवराज सिंह सॉल्वर गैंग को बचाना चाहते थे।

कांग्रेस का सवाल, जब 4 अप्रैल को एफ आई आर हो गई तो 25 अप्रैल तक परीक्षा कैसे हुई 

उन्होंने सवाल किया कि जब गैंग का खुलासा हो गया तो 15 मार्च से शुरू हुई पटवारी भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल तक कैसे होती रही , इसे रद्द क्यों नहीं किया गया, शिवराज सिंह चौहान क्यों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते रहे? इसका जवाब आज युवा पूछ रहा है । उन्होंने नर्सिंग घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इस परीक्षा की जब मैरिट लिस्ट सामने आई तो इसमें 10 से से 7 भाजपा विधायक के कॉलेज के थे एक भाजपा के मंत्री के बेटे के कॉलेज था, ये सब क्या है ? इसका जवाब शिवराज सरकार को देना होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हम इन सभी घोटालों की जाँच कराएँगे और उसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भूमिका की भी जाँच कराएँगे दोषी कोई भी हो , साधारण कर्मचारी या फिर मुख्यमंत्री सबको सजा मिलेगी।

[dgv_vimeo_video id=”880794248″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews