
Narottam Mishra on Love Jihad : दमोह जिले की युवती के लव जिहाद की शिकायत और धमकाने, धर्म परिवर्तन करने और शादी के दबाव का आरोप लगाने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आज ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस बेंगलुरु जाएगी। वहीं उन्होने प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो आरोपी की गिरफ्तार में सहायता करें। युवती के साथ घटना बेंगलुरु में हुई और उसने परेशान होकर दमोह महिला थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गृहमंत्री ने कहा कि ‘कल उसने दमोह महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कर्नाटक के अमर फारुख नाम के व्यक्ति के खिलाफ। इस मामले को हमने बहुत गंभीरता से लिया है और आज ही हम पुलिस को कर्नाटक भेजेंगे। और मैं उनसे जरुर कहूंगा आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा जी से जो लड़की हूं लड़ सकती हूं कहते हैं, कि उमर फारुख को गिरफ्तार करने में मध्य प्रदेश पुलिस की मदद करें जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके। मैं फिर कहता हूं कि ऐसी लव जिहाद की मानसिकता हम कुचल देंगे। आरोपी पर धर्मांतरण की धारा लगाई है और एससी एसटीए एक्ट की धारा भी लगाई गई है।’
बता दें कि दमोह जिले की रहने वाली एक युवती ने बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी कर रही थी और वहीं उसकी एक युवक से मुलाकात हुई। युवती ने बताया कि युवक उसके सामने हिंदू होने का नाटक करता था और मंदिर भी जाता था। उसके नजदीकी संबंध बनाकर युवक ने उसके कुछ प्राइवेट फोटो और वीडियो भी बना लिए। लेकिन कुछ समय बाद युवती को शक हुआ कि वो हिंदू नहीं है और जल्द ही राज उजागर हो गया कि युवक का नाम उमर फारुख है और वो मूल रूप से असम राज्य का निवासी है जो जो बीते कई वर्षों से बेंगलुरु में रह रहा है। इसके बाद युवती वे उससे दूरियां बनाना शुरू कर दिया और अपने घर दमोह लौट आई। लेकिन फारुख ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा और युवती को धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए धमकाता रहा। इसी से परेशान होकर युवती ने अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
लव जिहाद की मानसिकता वालों को प्रदेश में कुचल दिया जाएगा।#Damoh की दलित बेटी ने #Karnataka के रहने वाले उमर फारूक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उमर की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस कर्नाटक जाएगी।
"लड़की हूं लड़ सकती हूं" का नारा देने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा जी से अनुरोध… pic.twitter.com/vKDTCF8PRv
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 23, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

