मध्य प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग, सीएम को लिखा पत्र

state government

Demand of Provincial Government College Association : प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन संघ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से समान महंगाई भत्ता देने की मांग की है। उन्होने इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने मांग की है कि मध्य प्रदेश के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाए।

संघ ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत किए जाने की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारियों को आशा थी कि जनवरी माह से उन्हें महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ मिलेगा। लेकिन 23 जनवरी को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि सिर्फ अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत की दर से भुगतान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।’ इसे लेकर उन्होने मांग की है कि प्रदेश के शेष सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के समान उसी दिनांक से महंगाई भत्ता बढ़ाकर दिया जाए। प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ कैलाश त्यागी और महासचिव आनंद शर्मा द्वारा लिखे गए पत्र में सभी को समान रूप से महंगाई भत्ता देने की मांग करते हुए इस बारे में जल्द से जल्द आदेश जारी करने की मांग भी की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews