काले हिरन का शव अस्पताल पहुँचने से सनसनी, पशु चिकित्सकों ने किया पोस्ट मार्टम, सवालों से बचते दिखे जिम्मेदार

सब जानते हैं कि एक्टर सलमान खान काले हिरन के शिकार के चलते मुसीबत में फंसे हुए है, गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई ने सलमान खान को खुले आम जान से मारने की धमकी दी हुई है।
black buck

Bhopal News : भोपाल के पशु चिकित्सालय में आज उस समय सनसनी मच गई जब वन विभाग के कर्मचारी यहाँ काले हिरन का शव लेकर पहुंचे, वन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल में मौजूद पशु चिकित्सकों से पोस्ट मार्टम करने का अनुरोध किया और वहां से पीएम के बाद वे शव लेकर चले गए, अब जब मीडिया ने पशु चिकित्सकों से सवाल किये तो वे जवाब देने से बचते दिखाई दिए।

सलमान खान, काला हिरन और लॉरेंस विश्नोई की ख़बरों के बीच आज भोपाल में काले हिरन के शिकार की खबर ने सबके कान खड़े कर दिए, हालाँकि अभी ये पुष्टि नहीं हुई है कि काले हिरन की मौत कैसे हुई लेकिन शंका जताई जा रही है कि उसे गोली मारी गई है, वन विभाग के कर्मचारी गोपनीय तरीके से पशु चिकित्सालय पहुंचे और पीएम कराकर वापस लौट गए।

पशु चिकित्सालय पहुंचा Black Buck का शव तो चौंक गया स्टाफ 

मीडिया को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पशु चिकित्सालय पहुंचकर जानकारी लेनी चाही तो वहां मौजूद पीएम करने वाले डॉक्टर ने कहा कि हमें कुछ नहीं मालूम हमने तो आँख पर पट्टी बांधकर पीएम किया था हमने कुछ नहीं देखा , मीडिया ने जब पीएम करने वाली डॉ संगीता धमीजा से बात की तो उन्होंने उस डॉक्टर का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे ही कह दिया होगा हम दोनों ने ही काले हिरन का पीएम किया है।

Veterinarian ने काले हिरन की मौत की वजह बताने से किया इंकार   

मीडिया को पशु चिकित्सक डॉ संगीता धमीजा ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी बरखेडा सालम से काले हिरन का शव लेकर आये थे हमने पीएम कर उन्हें शव सौंप दिया है, हम प्रोटोकॉल से बंधे हैं इससे ज्यादा हम कुछ नहीं बता सकते, मीडिया ने जब सवाल किया कि काले हिरन की मौत की क्या वजह हो सकती है तो डॉ धमीजा ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और कहा कि दो तीन दिन में हम रिपोर्ट सौंप देंगे तब आप वन विभाग से पूछ लेना।

काले हिरन के शिकार के मामले में लॉरेंस विश्नोई ने Salman Khan को दी है धमकी  

उल्लेखनीय है कि काले हिरन का शिकार प्रतिबंधित है फिर भी शिकारी इसे अपना शिकार बनाते हैं इसलिए इस पर पैनी नजर रखी जाती है, सब जानते हैं कि एक्टर सलमान खान काले हिरन के शिकार के चलते मुसीबत में फंसे हुए है, गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई ने सलमान खान को खुले आम जान से मारने की धमकी दी हुई है और इन दिनों ये बहुत चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”1022052603″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews