पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने साधा सीएम शिवराज पर निशाना, कहा- लिए गए कर्ज की जनता को दें जानकारी

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने साधा सीएम शिवराज पर निशाना, कहा- लिए गए कर्ज की जनता को दें जानकारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटों को लेकर उपचुनाव होने वाले है, जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनो ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर अपना सिक्का चमकाने में लगे हुए है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे है।

पूर्व मंत्री ने अपने वीडियो में सीएम शिवराज सिंह से सवाल करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में आपने तमाम पंचायतें की जैसे की किसान पंचायत, मजदूर पंचायत. वहीं अब वेब कॉन्फ्रेंसिंग होने जा रही है। पिछले 15 साल में ना किसान को लाभ मिला ना ही प्रदेश के किसी साथी को।

आगे मंत्री ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में जो 20 लाख करोड़ के पैकेज का एलान किया था, उसका लाभ प्रदेश की जनता को कितना मिला है, इसकी जानकारी दी जाए। बीते दो-तीन महीने में कितने बार सरकार ने कर्ज लिए है इसका जबाव भी जनता को दिया जाए.

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जो प्रवासी श्रमिक पलायन करके प्रदेश लौटे है आज भूखे मर रहे है. आज जरूरी है कि प्रदेश सरकार किसान और मजदूरों की रक्षा करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews