जमीन के नाम पर की गई लाखों रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी फरार

RAILWAY FRAUD

Railways issues alert regarding fake phone

Bhopal Crime News: भोपाल के गांधीनगर इलाके से आए दिन जमीनों के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर खाली पड़ी जमीनों को अपना बताकर ठग बहुत से लोगों को ठग चुके हैं। एक बार फिर यहां से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

प्राइवेट काम करने वाले एक व्यक्ति से ठग ने जमीन अपनी बताकर 4 लाख रुपए ले लिए और रजिस्ट्री नहीं की। जब पीड़ित को मामले की भनक लगी तो उसने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांधीनगर में रहने वाला 55 वर्षीय सुल्तान प्राइवेट काम करता है। साल 2006 में उसकी मुलाकात यामिनी कृष्ण शास्त्री से हुई थी। यह व्यक्ति खुद को एडवोकेट बताता था और भूखंड खरीदने के लिए सुल्तान और उसकी जान पहचान हुई थी। अब्बास नगर में एक जमीन दिखाकर व्यक्ति ने इसे अपना बताया और 4 लाख रुपए में सौदा कर लिया। रुपए देने के बाद उस व्यक्ति ने सुल्तान से बात करना बंद कर दी और फोन भी उठाना बंद कर दिए। जिसके बाद पीड़ित को समझ आया कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है तो वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

हैरानी की बात तो यह है कि जमीन के नाम पर की गई इस धोखाधड़ी के मामले में 16 साल बाद एफआईआर दर्ज की गई है। व्यक्ति जब शिकायत लेकर पहुंचा तो उसके कई दिनों बाद तक वह बयान देने नहीं आया। इसके बाद जब बयान हुए तो पुलिस ने सबूत इकट्ठा कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews