Lok Sabha Election 2024: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान “कांग्रेस को करेंगे चंबल की गहराइयों में दफन”

BJP MLA Pritam Lodhi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच नेताओं का बयान युद्ध भी जारी है, भाजपा हो या कांग्रेस, सभी दलों के नेता खुद की जीत का दावा कर रहे हैं और सामने वाले को जोरदार पटखने देने का दम भर रहे हैं, इसी बीच भाजपा के विधायक प्रतिम लोधी का एक बयान सामने आया है जिसमें वो कांग्रेस को चंबल में दफ़न करने की बात कह रहे हैं।

चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी बैठकें आयोजित कर अपने विधायकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ  हर बूथ जीतने के लिए प्रेरित कर है, वरिष्ठ नेताओं का साफ कहना है कि इस बार हर बूथ को 370 अधिक वोटों से जीतना है और “अबकी बार 400 पार” नारे को हकीकत में बदला है।

BJP विधायक बोले – हम मध्य प्रदेश को कांग्रेस विहीन कर देंगे

बैठक में शामिल होने भोपाल पहुंचे भाजपा विधायक प्रीतम लोधी से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश की  सभी 29 सीटें जीतकर मोदी जी की झोली में डालेंगे, हमारी पूरी तैयारी है, हमें कांग्रेस को चंबल की गहराइयों में दफ़न करना है वो हम करेंगे, उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है, हमारे बड़े नेता मध्य प्रदेश आ रहे हैं हम मध्य प्रदेश को कांग्रेस विहीन कर देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews