Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, नारायण त्रिपाठी का नाम भी शामिल, पढ़ें पूरी लिस्ट

Narayan Tripathi

Lok Sabha Election 2024: गठबंधन से दूर बहुजन समाज पार्टी मध्य प्रदेश में अकेले जी चुनाव लड़ रही है, उसने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं और आज सबसे पहले अपने स्टार प्रचारकों  की सूची जारी कर दी, पार्टी ने मध्य प्रदेश में जिन नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है उनमें दो दिन पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले नारायण त्रिपाठी का नाम भी है, बीएसपी ने नारायण त्रिपाठी को सतना से प्रत्याशी बनाया है।

BSP ने बनाये 40 स्टार प्रचारक, निर्वाचन आयोग को भेजी सूची 

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के निर्देश पर पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी, बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पिप्पल ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ये सूची भेजी है इसमें 40 नेताओं के नाम है, सूची में पहल अनाम मायावती का है , दूसरा नाम उनके भतीजे आनंद कुमार का नाम है।

दो दिन पहले ज्वाइन करने वाले नारायण त्रिपाठी बने स्टार प्रचारक 

बीएसपी के स्टार प्रचारकों में दो दिन पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का नाम भी है इसके अलावा पूर्व विधायक राम बाई, भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री पूर्व रुस्तम सिंह, पूर्व भाजपा सांसद डॉ रामलखन सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाह सहित सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews