
Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर BJP ज्वाइन करने का सिलसिला जारी है, पिछले कुछ दिनों से ये एक नियमित प्रक्रिया बन गई है रोज प्रदेश के किसी न किसी क्षेत्र से बड़ा कांग्रेस नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा है, आज तो कांग्रेस को छिंदवाड़ा से बड़ा झटका लगा, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एकमात्र सीट दिलाने वाले छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
छिंदवाड़ा कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह हुए भाजपाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निवास में आज एक अलग ही माहौल दिखाई दिया जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से तीसरी बार चुनाव जीतकर इतिहास रचने वाले कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह ने पार्टी को टाटा टाटा बाय बाय कर दिया और भाजपा ज्वाइन कर ली, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें भाजपा परिवार में शामिल किया।
सीएम डॉ मोहन यादव बोले – छिंदवाड़ा में सब गड़बड़ है ये इसका उदाहरण
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मैंने कहा था कि छिंदवाड़ा किसी का गढ़ नहीं है यहाँ सब गड़बड़ है, कमलनाथ के व्यवहार के कारण, उनके आचरण के कारण यहाँ सब गड़बड़ है ये उसका उदाहरण है कि जिनकी तीन पीढ़ियाँ कांग्रेस में रही, दादाजी , पिताजी और खुद कमलेश प्रताप शाह विधायक हैं वे अब भाजपा में आ गए, गोंड राजघराने से आने वाले राजा कमलेश प्रताप शाह के आने से स्पष्ट है कि आज पूरा प्रदेश मोदीमय है, मीडिया ने जब सवाल किया कि शेष 6 कांग्रेस विधायक भी क्या संपर्क में हैं तो मुस्कुराते हुए सीएम ने कहा कल किसने देखा हैं ?
[dgv_vimeo_video id=”928766829″]
बारी-बारी सब छोड़ रहे हैं साथ, छिंदवाड़ा में अकेले पड़ रहे हैं कमलनाथ।
सोशल मीडिया पर छिंदवाड़ा को अपना गढ़ बताकर झूठा माहौल बनाने वाले कमलनाथ लगता है जमीनी सच्चाई से कोसों दूर है। कमलनाथ की तानाशाही की वजह से परिवारवाद की भेंट चढ़े छिंदवाड़ा के लोगों को अब समझ आ गया है कि विकास… pic.twitter.com/Og9rf1VQpP
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) March 29, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

