Lok Sabha Election 2024: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, बोले- “बेर की तरह टपक टपक के आ रहे हैं कांग्रेसी”

Gopal Bhargava

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनव के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है, भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने भारी संख्या में कांग्रेसियों की भाजपा में हो रही जॉइनिंग पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कांग्रेसियों की तुलना बेर के झाड़ से करते हुए कहा कि जैसे पकने के बाद बेर टपकते हैं वैसे ही कांग्रेसी टपक टपक कर आ रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता इतनी तेज गति से पार्टी छोड़ रहे हैं जैसे उनके बीच कोई होड़ मची हो या फिर कोई शर्त लगी हुई हो, इस बीच भाजपा के अंदरखाने से इसे लेकर कहीं कहीं विरोध के सुर भी सुनाई देने लगे हैं, हालाँकि अनुशासन के चलते भाजपा का कोई भी नेता खुलकर कुछ नहीं कह रहा।

पूर्व मंत्री बोले- कोई साइड इफेक्ट नहीं है सब इफेक्ट ही इफेक्ट है

पूर्व मंत्री और 9 बार के विधायक यानि भाजपा के सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव से जब मीडिया ने कांग्रेसियों की थोक जॉइनिंग और भाजपा नेताओं की नाराजगी पर सवाल किया तो उन्होंने बड़े ही सधे हुए अंदाज में कहा कि कोई नाराज नहीं हो रहा, गोपाल भार्गव बोले- इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है सब इफेक्ट ही इफेक्ट हैं।

गोपाल भार्गव बोले – हमें किसी का भय नहीं सब भाजपा से भयभीत हैं 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से बेरी पक जाती है और उसे हिलाते हैं तो बेर टपकते हैं ऐसे ही कांग्रेसी तप टपक कर आ रहे हैं और यही अच्छे दिन हैं । गोपाल भार्गव ने कहा कि भाजपा अच्छे काम कर रही है लोगों का विश्वास जीत रही है,  सबसे बड़ा काम भयग्रस्त लोगों का भय दूर करना है, जो भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 से भी ज्यादा सीटें प्राप्त करेगी। छिंदवाड़ा में कमलनाथ से भय के सवाल पर गोपाल भार्गव बोले- हमें किसी का भय नहीं है बाकी लोग भाजपा से भयभीत हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews