
MP News : लोकायुक्त पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए एक स्टोर कीपर के दो ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की है, लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर जांच के बाद रिटायर स्टोर कीपर अशफाक खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है ।
रिटायर्ड स्टोर कीपर के दो ठिकानों पर लोकायुक्त के छापे
लोकायुक्त पुलिस भोपाल के डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के स्टोर कीपर अशफाक अली राजगढ़ जिले में लम्बे समय तक तैनात रहे हैं, 2021 में वे रिटायर हुए है , उनके खिलाफ आय से अधिक सम्पति अर्जित करने की शिकायत पर लोकायुक्त में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
राजगढ़ और भोपाल में दो अलग अलग टीमें कर रहीं सर्चिंग
आज लोकायुक्त की दो टीमें स्टोर कीपर अशफाक अली की चल अचल संपत्ति की जांच कर रही है, एक पार्टी भोपाल एयरपोर्ट रोड पर ग्रीन वैली स्थित उनके मकान पर सर्च कर रही है और एक पार्टी यहाँ राजगढ़ में उनके लाटरी राजगढ़ स्थित इस घर पर सर्च के लिए आई है उन्हें बुलवाया गया है, डीएसपी ने बताया तहसील सहित अन्य विभागों से जानकारी जुटाई जा रही है ।
[dgv_vimeo_video id=”852688473″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

