राहुल गांधी के बयान पर भड़के एमपी सीएम डॉ मोहन यादव, कहा- कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, राहुल बोले- जो मुझे कहना था कह दिया, वो सच्चाई है

उधर आज संसद पहुंचे राहुल गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही से उनके भाषण के अंश हटाये जाने पर मीडिया से कहा कि मोदी जी की दुनिया में सच्चाई हटाई जा सकती है लेकिन वास्तविकता में ये नहीं हो सकता ,  जो मैंने कहना था मैंने कह दिया, ये सच्चाई है लेकिन यही सच्चाई है।  
Mohan Yadav Rahul Gandhi

Rahul called Hindus violent :  नेता प्रतिपक्ष के रूप में लोकसभा में राहुल गांधी ने अपने पहले ही भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा, आरएसएस पर निशाना साधते हुए हिंदुओं पर भी निशाना साध दिया। राहुल ने कहा कि जो लोग अपने आपको हिंदू कहते है वे चौबीस घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं। राहुल के बयान पर लोकसभा में हंगामा हुआ, देश में इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई। आज मप्र में भी राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सामनेआई, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, उधर लोकसभा की कार्यवाही से अपने भाषण के अंश हटाये जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे जो कहना था कह दिया ये सच्चाई है।

MP CM डॉ मोहन यादव बोले- कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी  

राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहने पर मध्य प्रदेश में भी हंगामा हुआ, मुख्यमंत्री सहित सरकार के मंत्री और  भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्य की बात है कि राहुल गांधी बहुसंख्यक समाज का अपमान कर रहे हैं और कांग्रेस चुपचाप देख रही है कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

तुम्हारी मानसिक भी गन्दी है तुम्हारा दल भी गन्दा है , तुम्हारा विचार भी गन्दा है : रामेश्वर शर्मा 

भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा – “कान खोलकर सुन लो राहुल गांधी यदि आपने हिन्दुओं से माफ़ी नहीं मांगी तो तुम्हारा विरोध किया जायेगा, पुतला बनाकर उसे गंदे नाले में पटका जायेगा क्योंकि तुम्हारी मानसिक भी गन्दी है तुम्हारा दल भी गन्दा है , तुम्हारा विचार भी गन्दा है”। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वोट लेने के लिए मंदिर पर नाक रगड़ते हो और वोट लेने के बाद हिन्दुओं को हिंसक कहते हो, अब सुधर जाओ अपमान करना बंद करो वर्ना मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा।

राहुल बोले – जो मैंने कहना था कह दिया और ये सच्चाई है 

उधर आज संसद पहुंचे राहुल गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही से उनके भाषण के अंश हटाये जाने पर मीडिया से कहा कि मोदी जी की दुनिया में सच्चाई हटाई जा सकती है लेकिन वास्तविकता में ये नहीं हो सकता ,  जो मैंने कहना था मैंने कह दिया, ये सच्चाई है लेकिन यही सच्चाई है।

हिन्दुओं को हिंसा करने वाला और नफरती कहा था राहुल गांधी ने 

आपको बता दें कि अपने पहले भाषण में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कल सोमवार को  वे सभी बात फिर से कहीं जो वे चुनाव कैम्पेन में लगातार कह रहे थे, राहुल ने महंगाई, बेरोजगारी, भय का माहौल, डराना, अडानी, अंबानी, राम मंदिर, नोटबंदी, जीएसटी, मोदी के भगवान वाले कनेक्शन के मुद्दे उठाये लेकिन उन्होंने जो नया किया वो ये कि शिवजी, गुरु नानक, इसा मसीह की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि ये हमें अभय मुद्रा दिखाते हैं और कहते हैं डरो मत डराओ मत ..राहुल यहीं नहीं रुके पहले उन्होंने कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं करता नफरत नहीं फैलाता ..फिर कहा जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य फैलाते हैं।

पीएम मोदी ने जताई  थी आपत्ति, कहा पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय   

राहुल के बयान पीएम मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है, गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान को हिन्दुओं का अपमान बताते हुए उनसे माफ़ी मांगने की मांग की, कई मंत्रियों ने राहुल के बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की और फिर राहुल गांधी के उस विवादित अंश को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया जिसमें धर्म विशेष का उल्लेख किया गया था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews