MP Congress : 15 जून से शुरू होगा कांग्रेस का “मंथन” कार्यक्रम, प्रभारी बोले- चौंकाने वाले परिणाम आएंगे, पार्टी छोड़कर जाने वालों को दी शुभकामनायें

कांग्रेस ने विपरीत परिस्थिति में भी मजबूती से चुनाव लड़ा जनता ने भी उसका साथ दिया, इसलिए बहुत अलग रिजल्ट आने वाले हैं चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।
Bhanwar Jitendra Singh

MP Congress : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी प्रमुख वरिष्ठ पदाधिकारी, लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी मौजूद रहे, बैठक की अध्यक्षता मप्र के प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने की, बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कांग्रेस की आगे की रणनीति का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि अब कैसे कांग्रेस आने वाले चुनावों में और मजबूती से काम करेगी।

BJP ने चुनाव प्रचार का स्तर गिराया 

कांग्रेस महासचिव एवं मप्र के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि साढ़े तीन घंटे समीक्षा बैठक चली, लोकसभा प्रत्याशियों ने अपने अनुभव बताये, सुझाव दिए, उन्होंने बताया कि किस तरह इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ, शासन, प्रशासन, चुनाव आयोग ने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम किया, जनता ने देखा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए किस तरह स्तर गिराया, सिर्फ जाति धर्म की बात करते रहे पिछले वादे भूल गए।

MP की जनता ने BJP का असली चेहरा देख लिया, चौंकाने वाले परिणाम आएंगे 

उन्होंने कहा कि मप्र की जनता ने इनका असली चेहरा देखा, मैं असम का भी प्रभारी हूँ, इसलिए कह रहा हूँ कि असम, मप्र सहित देश में अच्छा परफोर्मेंस आने वाला है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह का एक अहंकारी कैम्पेन चलाया वो सबने देखा, कोई भी नेता पीएम से सेकर ब्लाक का कार्यकर्ता तक वोट डालने के लिए जनता को आदेश दे रहा था डरा डरा वोट देने की भाषा थी, कांग्रेस ने विपरीत परिस्थिति में भी मजबूती से चुनाव लड़ा जनता ने भी उसका साथ दिया, इसलिए बहुत अलग रिजल्ट आने वाले हैं चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।

15 जून से कांग्रेस का मंथन कार्यक्रम शुरू होगा

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि 4 जून को परिणाम आने के बाद कांग्रेस अब अगले चुनावों की तैयारी में जुट जाएगी, आने वाले पंचायत, नगर निगम, विधानसभा या अन्य कोई चुनाव सभी की तैयारी के लिए 15 जून से मंथन कार्यक्रम शुरू किया जायेगा जिसमें बड़े नेता ब्लाक स्तर पर जायेंगे मीटिंग लेंगे, संगठन को कैसे मजबूत किया जाये इस पर बात करेंगे, फिर प्रदेश स्तर पर आगे की रणनीति बनेगी, जितेन्द्र सिंह ने कहा बहुत अच्छी बात ये रही कि कांग्रेस के लोगों ने एक जुट होकर चुनाव लड़ा , किसी की कोई नाराजगी नहीं थी, विरोध करने वाले चले गए, भितरघाती चले गए सबने इसका स्वागत किया।

सभी योद्धाओं ने भाजपा के तांडव के बीच मजबूती से चुनाव लड़ा 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि चुनावों से पहले मीडिया में हैडिंग बन रही थी  कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे लेकिन चुनाव बाद अब चर्चा है कि कांग्रेस 5, 6, 7, 8 सीट जीत सकती है तो इसके मैं अपने योद्धाओं का स्वागत करता हूँ , जिन्होंने भाजपा के तांडव के बीच मजबूती से चुनाव लड़ा,  उन्होंने कहा कि कांग्रेस 4 जून के बाद मैदान में फिर उतरने जा रही है,  15 जून से 15 अगस्त तक ब्लाक स्तर  की मीटिंग होंगी, कांग्रेस के विचार को नीचे तक पहुंचाएंगे , समन्वय, सहयोग, अनुशासन कैसे हो, ये बताया जायेगा, बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक कांग्रेस कैसे पारदर्शी तारीक से काम करे ये तय किया जायेगा।

जीतू पटवारी ने भितरघातियों को शुभकामनायें दीं  

जीतू पटवारी ने कहा अब सवाल ये है कि 160 दिन मोहन सरकार के हो गए लेकिन अभी भी वे चुनाव से बहार नहीं निकले हैं हमें रिजर्व बैंक ने कर्ज देने से मना कर दिया लेकिन हवाई जहाज खरीदना है, मंत्रियों के बंगलों को सजाना है ये फिजूल खर्ची हैं, हम क्राइम में नंबर वन हैं, महिला अत्याचार में एक हैं, आपने भ्रष्टाचार को सरकार का पर्याय बना दिया, 160 दिन में सरकार का चेहरा बता दिया , मुख्यमंत्री जी ये तो बताइए आपने जो बहनों से, किसानों से, युवाओं से  जो वादे किये थे उनका क्या हुआ, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने चुनाव पूरी ताकत से लड़ा है जो भितरघाती थे वो भाजपा में चले गए उनका धन्यवाद, भगवान उनका सम्मान बचा रहे, मंच पर कुर्सी मिल जाये यही  हमारी उनके लिए शुभकामनाएं हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews