MP News : राज्य शासन का बड़ा फैसला, प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों को मिलेगी ये सौगात

bhopal news

bhopal minister vishwas sarang

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। हर क्षेत्र और हर वर्ग को सुविधाएँ दिलाने का वादा करने वाली शिवराज सरकार जल्दी ही मेडिकल कॉलेज में आईवीएफ सेंटर्स की सुविधाएँ देने वाली है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने आज सोमवार को इसकी घोषणा की। इससे आर्थिक रूप से कमजोर नि:संतान दंपतियों की परेशानी दूर होगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने पिछले दिनों मेडिकल कॉलेजों में आइवीएफ सेंटर(IVF Center)  खोलने का निर्णय लिया था।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि मेडिकल कॉलेजों में आईवीएफ सेंटर्स के लिये विस्तृत कार्य-योजना तैयार की जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर दंपतियों को लाभ मिलेगा। भोपाल सहित प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आइवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर आगामी तीन माह में खोले जाने हैं। इसके लिये भोपाल, इंदौर सहित 6 मेडिकल कालेजों से प्रस्ताव माँगा गया है।

ये भी पढ़ें – शाहरुख़ खान ने लता दीदी की पार्थिव देह पर जो किया, क्या है उसका इस्लाम में मतलब ?

मेडिकल कॉलेजों में होगी हर तरह की स्पेशलाइज्ड सर्विस

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने कहा कि हम हर तरह की स्पेशलाइज्ड सर्विस को मेडिकल कॉलेजों में लेकर आ रहे हैं। आज आईवीएफ बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। इसकी विस्तृत कार्य-योजना बनाकर जल्द से जल्द आईवीएफ यूनिट मेडिकल कॉलेजों में शुरू की जायेंगी। उन्होंने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट सफलता पूर्वक किया है। आगे आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज में कैथलेब भी स्थापित की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि टर्सरी केयर के लक्ष्य को साधते हुए मध्यप्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज में सभी तरह की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करें।

ये भी पढ़ें – बीजेपी नेता की करतूत, तहसीलदार सहित नपा अमले पर पेट्रोल छिड़का, जिंदा जलाने की कोशिश

इन कॉलेजों से माँगा गया प्रस्ताव

ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और सागर मेडिकल कॉलेजों में आइवीएफ सेंटर खोले जाने के लिये प्रस्ताव माँगे गये हैं।

ये भी पढ़ें – राज्य शासन ने डॉ श्रीकान्त वी.पाटिल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी

गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर को नए कैंपस की सौगात

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में पीजी सीट बढ़ाए जाने के लिए 60 करोड़ की लागत से नया कैंपस तैयार किया जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए बरई में 30-30 बेड के दो हॉस्टल बनाए जाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews