
MP News : मध्य प्रदेश की स्कूली शिक्षा में किस जिले ने तरक्की की और कौन सा जिला पिछड़ा है आज इसका रिपोर्ट कार्ड सामने आया, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी में 2023-24 का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, आश्चर्य की बात ये है कि देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर और राजधानी भोपाल शिक्षा गुणवत्ता सुधार में पिछड़ गए जबकि छतरपुर ने इसमें बाजी मारते हुए पहली रैंक हासिल की है।
शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड
राज्य शिक्षा केन्द्र मप्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर जिलों में किए जा रहे गुणात्मक सुधार कार्यों के आधार पर जिलों की शैक्षिक तैयार की गई रिपोर्ट को आज पेश किया। यह शैक्षिक रिपोर्ट दिसम्बर-2023 तक किये कार्यों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें बहुत से जिले ऐसे सामने आये जहाँ शिक्षा का स्तर सुधरा हैं वहीँ कुछ बड़े जिले ऐसे भी सामने आये जहाँ शिक्षा का स्तर नीचे गिरा है।
इंदौर, भोपाल पिछले, छतरपुर टॉप पर
स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी में विभाग के अधिकारियों ने जो रिपोर्ट कार्ड जारी किये उसमें चौकाने वाला नाम देश के लगातार सातवीं बार के स्वच्छ शहर इंदौर और राजधानी भोपाल का सामने आया, इंदौर 29 वे नंबर से 48 वे नंबर पर खिसक गया वहीँ भोपाल भी 43 वे नंबर पर पहुँच गया, जबकि छतरपुर ने जिला रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।
[dgv_vimeo_video id=”915092417″]
[dgv_vimeo_video id=”915092548″]
[dgv_vimeo_video id=”915099719″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

