MP Transfer : लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों सहित राज्य प्रशानिक सेवा के अधिकारियों के थोकबंद तबादले

MP Transfer

MP Transfer : लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी की जा सकती है, माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अन्दर चुनाव  आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है, उससे पहले मध्य प्रदेश सरकार कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के तबादले कर रही है। आज सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।

MP GAD ने जिन दो IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली है उनमें मप्र गृह निर्माण मंडल भोपाल की मुख्य प्रशासकीय अधिकारी बिदिशा मुखर्जी को मप्र पर्यटन विकास बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक बनाया है वहीं अशोकनगर के अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे को बालाघाट का अपर कलेक्टर बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews