MP Weather : बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का असर, 15 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, कई क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा और मध्यम से तेज बारिश भी हुई। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।वर्तमान में एक ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश व पश्चिमी भाग मे बनी हुई है, जिसके चलते 1-2 दिन प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।आज शुक्रवार को एक दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही मध्यम से घने कोहरे की भी संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को भोपाल, रीवा शहडोल, सागर, संभाग के जिले डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदा पुरम बैतूल, खंडवा और इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, गुना, अशोकनगर ,शिवपुरी के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।वही भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में बारिश में बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,  पश्चिमी विक्षोभ के असर से  एक बार फिर पूर्वी मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव आ गया है। आगामी 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना भी जताई गई है।  1-2 दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है।आगामी दिनों में दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावनाहै।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर संभाग के साथ भोपाल संभाग के कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है वही अन्य सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा।
  • भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दमोह, पन्ना और सतना में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला।
  • उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली जिलों में भी कोहरे छाया रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews