MP Weather Alert : प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर, कई जिलों में गरज के साथ आंधी, बिजली का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय मध्य प्रदेश से एक मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेश और कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। इस कारण प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।
mp Weather Update

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में इस समय मानसून सक्रिय है, लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है , कहीं हल्की, कहीं मध्यम औ र्कहीं झमाझम बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने, बिजली चमकने, बिली गिरने और आंधी की संभावना जताई है।

बुधवार को ये जिले रहे तरबतर 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश हुई। भोपाल, ग्वालियर, सिवनी, बैतूल, धार, सागर, सतना, टीकमगढ़, इंदौर, खंडवा, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला और बालाघाट जिले में अच्छी बारिश हुई। पचमढ़ी में दिनभर में सर्वाधिक बारिश 90 मिलीमीटर दर्ज की गई।

ये मौसम प्रणाली इस समय सक्रिय 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय मध्य प्रदेश से एक मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेश और कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। इस कारण प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन क्षेत्रों में बारिश, बिजली और आंधी की चेतावनी 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भिंड, मुरैना, ग्वालियर, रतनगढ़ में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है,  नर्मदापुरम, पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, टीकमगढ़, उत्तरी छतरपुर, उत्तरी पन्ना, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी/ओरछा, रीवा में बिजली के साथ हल्की आंधी आने की संभावना जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews