नरोत्तम मिश्रा का ‘आप’ पर हमला, कहा- ‘केजरीवाल जी के पूरे कुएं में भांग पड़ी है’

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के संस्कार सबके सामने है। उनका कोई नेता नशे में झूमकर विदेश में देश की नाक कटवा रहा है तो दूसरा नेता खुलेआम देवी देवताओं का अपमान कर रहा है। कोई जेल जा रहा है तो कोई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को खुले आम अनर्गल बातें कह रहा है। ऐसी पार्टी से राजनीति में शुचिता की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

गृह मंत्री ने कहां कि दरअसल आप पार्टी के पूरे कुएं में ही भांग घुली हुई है। वैसे तो लोकतंत्र में किसी को भी किसी के भी खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है, उस पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग बिल्कुल ही सहन करने लायक नहीं है। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता यह सब खुलेआम कर रहे हैं। वो यह कर सकते है क्यों कि आप नेताओं के चरित्र व संस्कार सर्वविदित है।

उन्होने कहा कि संस्कारहीनता और चरित्र तोड़ने के सारे रिकार्ड आम आदमी पार्टी के ही नाम है। उनका एक नेता मंत्री की शपथ लेते ही जेल चला जाता है। उनका एक बड़ा नेता जो पंजाब का मुख्यमंत्री भी है विदेश में नशे में झूमते हुए मिलता है। एक नेता जो दिल्ली सरकार में मंत्री है वह खुले आम देवी देवताओं का अपमान कर हिंदू धर्म छोड़ने को शपथ दिलाता हैं। और अब आप का गुजरात अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी जी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करता हैं। विडंबना यह कि पार्टी प्रमुख केजरीवाल जी उसकी पीठ थपथपा रहे रहे हैं। अब जिस पार्टी में इतने संस्कारी नेता हो उस पार्टी से राजनीति शुचिता की उम्मीद करना बेमानी ही होगा। गृह मंत्री ने कहा कि आप नेताओं से यह उम्मीद तो नहीं है कि वह अपने संस्कार से समाज को कोई सकारात्मक संदेश देंगे, लेकिन भाषा की मर्यादा रखकर वह संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखेंगे यह उम्मीद तो की ही जा सकती हैं।

[dgv_vimeo_video id=”758626699″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews