एक बार फिर भोपाल में लगातार बारिश के चलते 22 अगस्त को स्कूलों में रहेगा अवकाश, आदेश जारी

school holiday 2026

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में हो रही अति भारी बारिश के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 अगस्त को स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है, जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी कर दिया है, छात्रो की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें… राजगढ़ : भाजपा नेता के भतीजे ने टोल महिलाकर्मी को पीटा, पलटकर पड़ी चप्पल, मामला दर्ज

गौरतलब है कि भोपाल सहित आस पास के क्षेत्रों में शनिवार रात से ही बारिश जारी है रविवार सुबह से रुक रुककर हो रही जोरदार बारिश के चलते भोपाल में एक बार फिर डेम के गेट खोलने की नौबत आ गई है, फिलहाल अति भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 22 अगस्त को शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएससी सहित मदरसों और नवोदय स्कूलों के प्राथमिक से लेकर कक्षा 12 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews