
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राज्य निर्वाचन आयोग (MP State Election Commission) ने उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। ये जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में ही आयोजित किये जायेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।
ये भी पढ़ें – मोबाइल प्रतिबंध आदेश में निर्वाचन आयोग ने किया संशोधन, पत्रकारों के लिए दिए ये निर्देश
इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 28 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।
ये भी पढ़ें – MP Transfer : आबकारी विभाग में तबादले, यहां देखें लिस्ट

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

