रिटायर्ड ADJ सहित कई अधिवक्ता और जनप्रतिनिधियों ने ली BJP की सदस्यता, वीडी शर्मा बोले- परिवार में आपका स्वागत है 

BJP Madhya Pradesh

MP News : लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान और तेज हो गया है, पार्टी से जुड़ने के लिए लोग सतत भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास जताते हुए भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं, आज एक रिटायर्ड ADJ सहित कई अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ भाजपा के सदस्यता ग्रहण की।

खुद की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी सदस्य संख्या बढ़ा रही है, मध्य प्रदेश में तो पार्टी ने पार्टी ने  भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी का ही गठन कर दिया है जिसका प्रदेश संयोजक पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को बनाया गया है। पार्टी से जुड़ने के इच्छुक नए लोग या फिर दूसरे दलों के लोग डॉ नरोत्तम मिश्रा से संपर्क पर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित लोग जुड़ते जा रहे भाजपा से 

आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में रिटायर्ड एडीजे एन एस मीना सहित दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इनके अलावा कुछ जनप्रतिनिधि भी अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए , भाजपा ज्वाइन करने वाले सदस्यों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी,जनहितैषी योजनाओं व फैसलों से प्रभावित हैं इसलिए भाजपा में आये हैं।

वीडी शर्मा बोले , BJP एक परिवार हैं, आपका स्वागत है 

सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि आपका भाजपा परिवार में स्वागत है, वीडी शर्मा ने कहा कि मैं आप सभी को बधाई और शुभकामनायें देता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि ये भाजपा का परिवार है, ये पार्टी किसी परिवार से नहीं चलती ये अपने आप में ही परिवार है, आप सभी को अब ये अहसास होगा कि हम अपने ही परिवार में शामिल हुए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”914680044″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews