Valentines Day : चर्चाओं में दिग्विजय सिंह का यह Tweet, यूजर्स जमकर कर रहे ट्रोल

दिग्विजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार चर्चा का विषय कोई बयान नहीं बल्कि वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)  पर लोगों को विश करने के लिए किया गया उनका एक ट्वीट (Tweet) है, जिसको लेकर यूजर्स (Twitter User) उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।

यह भी पढ़े… MP Board : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, फिर से तैयार होंगे प्रश्नपत्र और ब्लू प्रिंट

दरअसल कांग्रेस (Congress) नेता दिग्विजय सिंह ने आज 14 फरवरी प्यार के दिन कहे जाने वाले वैलेंटाइन डे पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मेरे साथी देशवासियों और दोस्तों को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं। प्यार, दया और और भाईचारे को नफरत, हिंसा और कटुता पर विजयी बनाएं।” इस पर यूजर्स ने दिग्विजय को ट्रोल करना शुरु कर दिया है और ट्वीट पर अजब गजब रीट्वीट कर रहे है।। कई लोगों ने पुलवामा हमले की बरसी और किसानों का हवाला देते हुए निशाना साधा, तो वहीं कुछ और लोगों ने दिग्विजय के शादीशुदा जीवन पर भी टिप्पणी कर दी।

लोगों ने ऐसे किया दिग्गी राजा को ट्रोल

  • ट्विटर हैंडल @myindia1975 ने लिखा, “कांग्रेस नेता भारत-विरोधी होते हैं। भारत को इसका अहसास 2014 से ही हो गया, तब तक आप लोग इस देश को एक परिवार की आड़ में खुले तौर पर लूट रहे थे। जाहिर है आपका प्रेम प्रसंग इसी दिन शुरू हुआ था। पर आज के दिन हमारे सैनिकों की शहात का क्या।”
  • ट्विटर यूजर सागर मल गुर्जर ने कहा, “आछ्यो जन्मयो रे देश पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे और तू वेलेंटाइन डे मना रहा।”
  • 8105 @mahesh ने लिखा है किसानों की “पंचायत” में किसान नेता को मंच से उतार कर किसानों का भला कैसे हो पायेगा, सवाल सचिन पायलट की तौहीन और इज़्ज़त का नहीं है, सवाल कांग्रेस के “भविष्य” का है।
  • अनिल पुंदिर नाम के यूजर ने कहा, “हम पहले भारतीय हैं और भारतीयों की तर्ज पर वैलेंटाइन डे की हमारी संस्कृति में कोई जगह नहीं है।” एक और यूजर ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा बनी शिवसेना को घेरते हुए कहा, “वैलेंटाइन मनाने पर महाराष्ट्र में शिवसेना तो लट्ठ लेकर नहीं भगाएगी इस बार?”
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews