Transfer : शहडोल संभाग आयुक्त को मंत्रालय भेजा, इस IAS अधिकारी को सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी

Transfer : शहडोल संभाग आयुक्त को मंत्रालय भेजा, इस IAS अधिकारी को सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी

MP Transfer : विधानसभा चुनाव से पहले मप्र शासन ने दो IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है, एक अधिकारी को संभाग से हटाकर मंत्रालय भेजा गया है जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें एक अधिकारी ऐसा है है जिनके VRS पर शासन को अभी निर्णय लेना है।

IAS राजीव शर्मा को मंत्रालय भेजा, अनिल सुचारी को अतिरिक्त प्रभार 

मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2003 बैच के अधिकारी राजीव शर्मा को शहडोल संभाग के संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त कर उन्हें सचिव मप्र शासन के दायित्व देते हुए मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इसी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी अनिल सुचारी को रीवा संभाग के संभाग आयुक्त के साथ साथ शहडोल संभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS राजीव शर्मा के VRS आवेदन पर राज्य शासन को लेना है फैसला 

गौरतलब है कि शहडोल संभाग आयुक्त राजीव शर्मा ने करीब डेढ़ माह पहले स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) के तहत शासन को आवेदन दिया है, उनका आवेदन स्वीकृति के अंतिम चरण में है। IAS राजीव शर्मा के VRS के आवेदन देने की खबर बाहर आने के बाद उनके भिंड से चुनाव लड़ने की कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने फ़िलहाल चुनाव लड़ने की बात से इंकार किया है, उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में काम करने की बात कही हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews