Ladli Behna Yojana : मकर संक्रांति से पहले 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को गिफ्ट, CM ने खातों में जारी किए 1,576 करोड़, कांग्रेस को जमकर घेरा, PM मोदी की तारीफ

Ladli Behna Yojana : मकर संक्रांति से पहले 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को गिफ्ट, CM ने खातों में जारी किए 1,576 करोड़, कांग्रेस को जमकर घेरा, PM मोदी की तारीफ

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त जारी की जाएगी। सीएम डॉ मोहन यादव ने आज बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कॉन्वेंशन सेंटर से लाड़ली बहनों के खातों में योजना की 8वीं किस्त के लिए सिंगल क्लिक से 1576.61 करोड़ रूपये जारी कर दिए है।इसके तहत करोडों बहनों के खाते में 1250 रुपए आएंगे। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को ₹341 करोड़ की पेंशन व आर्थिक सहायता के लिए भी जारी किए।

बहनों आपके सशक्तिकरण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण सप्ताह प्रारंभ हो गया, जो 15 जनवरी तक चलेगा। इसमें जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। महिला सशक्तीकरण एवं युवा ऊर्जा पर केंद्रित इस उत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री ने प्रतीकस्वरूप पांच महिलाओं को उपहार में कंगन और मिठाई देकर की। इसे मकर संक्रांति उत्सव नाम दिया गया है।सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, हमारा प्रण” प्रदेश में आज से मकर संक्रांति उत्सव की शुरुआत हो रही है और मुझे प्रसन्नता है कि पहले दिन हम ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.29 करोड़ बहनों को ₹1576 करोड़ की सहायता प्रदान किए जा रहे है। पीएम मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। यही वजह है कि आज देश की नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। मेरी बहनों, मेरा आपसे यह वादा है कि आपके सशक्तिकरण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

सीएम बोले-राशि डालते है तो कांग्रेस को पेट में होता है दर्द 

मोहन यादव ने कहा कि हम लाड़ली बहनों के खाते में राशि डालते है तो पता नहीं क्यों कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। उंगलियां उठाते है कि कि दे ही नहीं सकते है, पैसे ही नहीं है। कहते है कि अबकी दे दी लेकिन अगली बार नहीं देंगे। लेकिन जिसका जो हक है वो तो देना ही है।भले ही कांग्रेस के पेट में दर्द होता रहे, अब राशि डाली है और आगे भी देते रहेंगे। तुम्हारी बुद्धि तुम्हारे पास रखो।इस दौरान पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की।वही बहनों को मकर संक्रांति की भी बधाई दी और कहा आपका माल आपके पास।बहने आने वाली लक्ष्मी का प्रयोग अपने परिवार के लिए करें, इसलिए हमारी सरकार यह रकम आपको पहुंचा रहे है।

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता। हमारे देश में सदैव नारी की पूजा होती है। अन्य कोई देश या संस्कृति ऐसी नहीं, जहां बहन, बेटियों का सम्मान इस तरह किया जाता हो। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जो खुद को माता कहता है। मैं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। वह वाकई अद्भुत नेता हैं, जिनके लिए हम सबके मन में विशेष आदर, प्रेम, स्नेह है। उनके द्वारा कदम-कदम पर जिस तरह की योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिस प्रकार से वह काम कर रहे हैं, वह अद्भुत है। पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है। यहां तक बाजू के देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी कह चुके हैं कि काश, मोदी हमारे देश में होते।

बीते साल मई में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना

  • आपको बताते चले कि लाड़ली बहना योजना पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चुनाव से पहले मई 2023 में शुरू की गई थी, जिसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी, इसके बाद पिछले साल रक्षाबंधन पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया।
  • अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। अबतक इस योजना की 8 किस्तें जारी हो चुकी है और अब अगले महीने 9वीं किस्त जारी होगी। घोषणानुसार यह राशि हर महीने की 10 तारीख को भेजी जाती है।इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।वही महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews