3 साल की मासूम से स्कूल में दुष्कर्म का मामला, स्कूल को किया गया सील, SDM की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जांच समिति का किया गया गठन

स्कूल में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अब जांच समिति का गठन किया गया है। दरअसल यह जांच समिति एसडीएम की अध्यक्षता में गठित की गई है।
3 साल की मासूम से स्कूल में दुष्कर्म का मामला, स्कूल को किया गया सील, SDM की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जांच समिति का किया गया गठन

राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल में 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप देखने को मिला है। दरअसल घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल को सील कर दिया है और स्कूल की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया पर भी बात की जा रही है। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसडीएम की अध्यक्षता वाली इस 5 सदस्यीय जांच समिति में जिला शिक्षा अधिकारी और बाल विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। दरअसल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1010906211″]

दरअसल स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए भी वल्लभ भवन में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्कूल की मान्यता रद्द करने पर विचार किया जाएगा। हालांकि फिलहाल स्कूल को सील किया गया है और इसके प्रवेश द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

वहीं दूसरी और इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करने की योजना पर भी विचार हो रहा है। दरअसल प्रशासन का कहना है कि बच्चों की शिक्षा में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए जल्द ही वैकल्पिक उपायों की तलाश की जा रही है।

संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार इस भयावह अपराध के खिलाफ राजधानी में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। दरअसल संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू संगठन ने एकजुट होकर आरोपी का पुतला दहन किया है और फांसी की सजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार उन्होंने स्कूल की मान्यता को तुरंत रद्द करने की मांग करते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि दोषी को शीघ्र फांसी दी जाए और स्कूल की मान्यता तत्काल रद्द हो। प्रशासन ने हमें आश्वासन दिया है, लेकिन जब तक न्याय नहीं मिलता, हमारा विरोध जारी रहेगा।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews