Indore News : जन्मदिन मनाने के लिए की चैन स्नेचिंग, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

indore news

Indore News : इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर जन्मदिन मनाने वाले दो आरोपियों को जूनी इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों के पास से लूट का माल पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी पूर्व में भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

बता दे, पिछले दिनों इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्रों राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक सिलसिलेवार चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी यश ठाकुर और हितेश सोनी को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जन्मदिन मनाने के लिए आरोपियों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

दोनों के पास जन्मदिन मनाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए ये कदम उठाया। चैन चोरी कर इन आरोपी ने जन्मदिन मनाया। दोनों ने पहले चैन को बेचा उसके बाद उससे मिले पैसों से जन्मदिन मनाया। अभी पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, दमोह आरोपियों के पूर्व के भी पुलिस रिकॉर्ड हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद और भी चैन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पकड़े गए दोनों ही आरोपियों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ में जुटी हुई है।

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews