
Scene of a car crash
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर शहर (Indore) से हाल ही में एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के संगम नगर में एक व्यक्ति की बोर में बंद लाश मिली है। ऐसी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस भी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब बोरा खोला तो देखा कि एक युवक को हाथ पैर बांध कर बोर में उसकी लाश डाल कर फेंक दिया गया। पुलिस को मृतक युवक के पास से कोई भी सुराग नहीं मिला। अभी इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं इलाके में भी तलाश जारी है।
Must Read : Pitru Paksha : पितरों की नाराजगी घर और परिजनों के लिए पड़ सकती है भारी, इन आसान उपायों से करें खुश
लेखक के बारे में
