Bhopal News : “हमीदिया” का नाम बदलकर देशभक्तों पर रखे जानें की मांग, नगर निगम अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र

Bhopal News

Bhopal News

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हमीदिया का नाम बदलने के लिए मांग की जा रही है। राजधानी में अब तक कई बार नाम बदलने के मुद्दे पर चर्चा हो चुकी हैं। वहीं एक बार फिर हमीदिया का नाम बदलने को लेकर इस मुद्दे पर जोर पकड़ने लगा है। दरअसल, हाल ही में भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हमीदिया के संस्थान और सड़क नाम बदलने के लिए एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गौरव दिवस के शानदार कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। उसके बाद हमीदिया का नाम बदलने की मांग की।

Bhopal नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पत्र में लिखा 

— Kishan Suryavanshi (@kishan_mp) June 13, 2023

जानकारी के मुताबिक, पत्र में उन्होंने लिखते हुए कहा कि शहर में नवाब हमीदुल्लाह खान के नाम से हमीदिया स्कूल, हमीदिया कालेज, हमीदिया अस्पताल, हमीदिया सड़क एवं अन्य कोई संस्था है जो होना उचित नहीं है। इसलिए इन नामों को बदल कर कुछ देशभक्तों के नाम पर रखा जाना चाहिए।

ये इसलिए नवाब हमीदुल्लाह खान ने भोपाल के रियासत का भारत में विलय करने का खूब विरोध किया था। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान जाकर वजीर बनने की भी कोशिश की थी। नवाब हमीदुल्ला ने भोपाल की रियासत को पाकिस्तान में शामिल करने का पूरा प्रयास किया था। इसी की वजह से भोपाल को देर से आजादी मिली।

उनकी वजह से और गलत नीतियों की वजह से भोपाल 2 साल तक गुलाम रहा। यही वजह से कि उनके नाम से बनाए गए संस्थानों और सड़कों के नाम को बदल देना चाहिए। गौरतलब है कि भोपाल का नाम बदल कर भोजपाल करने की मांग भी उठ चुकी हैं।

पद्मभूषण से सम्मानित आचार्य रामभद्राचार्य और गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने ये मांग उठाई थी। उन्होंने गौरव दिवस के कार्यक्रम में भी सीएम से कहा था कि अगर शिव के राज में भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल नहीं होगा, तो कब होगा। आखिर क्यों नवाब हमीदुल्ला जैसे आतंकी के नाम से भोपाल को जाना जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews