बजट में खरीदने है लेटेस्ट डिजाइनर बैंगल्स, बेस्ट रहेंगे इंदौर के ये 2 बाजार

चूड़ियां हर महिला के श्रृंगार का सबसे जरूरी हिस्सा है। अगर आप भी बजट में इनकी शॉपिंग करना चाहती है तो इंदौर के ये बाजार बेस्ट रहेंगे।
Famous Bangles Market

इंदौर एक ऐसा शहर है जो लोगों के बीच घूमने फिरने और खाने पीने के लिए प्रसिद्ध है। वैसे अगर आप यहां से शॉपिंग (Famous Bangles Market) करना चाहते हैं तो भी यह शहर एकदम बेस्ट है। यहां पर एक नहीं बल्कि कई सारे बाजार हैं जहां पर आपको बजट में शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। बजट की इस शॉपिंग में आपको इतनी वैरायटी मिलेगी कि आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि आखिरकार आपको लेना क्या चाहिए।

अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो जाहिर से बात है आपको अपनी हर साड़ी और लहंगे के साथ बैंगल्स और चूड़ियां जरूर खरीदनी होगी। अगर आप बजट में उनकी शॉपिंग करना चाहती हैं तो इंदौर में एक ऐसा बाजार है जहां से आपको लेटेस्ट वैरायटी का कलेक्शन बहुत ही कम दाम में मिल जाएगा। चलिए आज हम आपको इस बाजार के बारे में बताते हैं।

इंदौर में सस्ते बैंगल का बाजार

अगर थोक में चूड़ियां खरीदनी है तो आपको इंदौर के रानीपुरा बाजार और आड़ा बाजार जाना होगा। यह ऐसे स्थान है जो अपनी लेटेस्ट वैरायटी की चूड़ियों के लिए पूरे इंदौर में प्रसिद्ध है। केवल शहर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी लोग यहां पर खरीदी करने पहुंचते हैं।

आड़ा और रानीपुरा मार्केट

यह दोनों ही बाजार राजवाड़ा के पास मौजूद हैं। यहां पर आपको कई सारी चूड़ियों की दुकान देखने को मिल जाएगी। पूरा इलाका चूड़ियों के थोक व्यापार के लिए बहुत ही फेमस है। आसपास के शहरों के व्यापारी भी यहां थोक में चूड़ियां खरीदने के लिए पहुंचते हैं और फिर इन्हें अपने शहरों में रिटेल दाम में बेचते हैं। यहां 15 रुपए से चूड़ियां मिलना शुरू हो जाती है। अगर आपको बारगेनिंग आती है तो आप बहुत कम दाम में खरीदी कर सकते हैं।

मिलेगी लेटेस्ट वैरायटी

इन दोनों ही बाजारों में आपको अलग-अलग वेरिएंट और डिजाइन की चूड़ियां मिल जाएंगे। कांच की चूड़ी लेना हो या फिर लाख की यह कम से कम और ज्यादा से ज्यादा हर कीमत में मिल जाती है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी साइज की चूड़ियां यहां पर अवेलेबल है। इनकी कीमत भले ही काम हो लेकिन क्वालिटी बहुत अच्छी होती है।

कैसे जाएं मार्केट

आड़ा बाजार और रानीपुर जाने के लिए आप शहर के किसी भी कोने से ऑटो ले सकते हैं। इसके अलावा बस और शेयरिंग ऑटो के जरिए भी यहां पर पहुंचा जा सकता है। राजवाड़ा पहुंचने के बाद आप पैदल इस बाजार तक जा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews