Indore News : इंदौर की चोइथराम मंडी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

Indore News

Indore News : इंदौर की चोइथराम मंडी से हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि मंडी के अंदर जमील हाजी की फल की दुकानों में बुधवार दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें देखने को मिली। आग की वजह से लाखों का माल जल कर खाक हो गया। आग की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं।

Indore News

साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग किस वजह से लगी अभी ये पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आग की सुचना मिलने के बाद सांसद शंकर लालवानी भी मौके पर पहुंचें। साथ ही उन्होंने अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए।

[dgv_vimeo_video id=”836099242″]

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews