Indore : आज से इंदौर में इतने रुपए महंगा हुआ दूध, जाने कीमत

indore, milk price

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। पशु आहार के दाम में लगातार कीमत बढ़ती जा रही है। ऐसे में दूध (Milk Price) के दाम में भी वृद्धि हो रही है। दरअसल, कुछ समय पहले ही अमूल सांची ने दूध की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं आज से इंदौर की जनता को भी झटका लगा है। बताया जा रहा है कि आज से इंदौर में भी खुले दूध के दाम में करीब 4 रुपए की बढ़तरी की है।

आज से दूध 4 रुपए लीटर महंगा मिलेगा। बढ़ती हुई दूध की कीमत ने आम आदमी की जेब पर बड़ा झटका दिया है क्योंकि अब दूध आज से 58 रुपए लीटर मिलेगा। ऐसे में सबसे ज्यादा मध्यमवर्गीय लोगों को सबसे बड़ा झटका लगा है। जैसा की आप सभी जानते है कि एक सप्ताह पहले ही अमूल और सांची ने दूध के दाम बढ़ाए है।

इसके पीछे सिर्फ पशु आहार की बढ़ती कीमत वजह है। उसके बाद ही खुले दूध के दाम में भी बढ़ोतरी की गई। सिर्फ दूध ही नहीं आज से दूध के दाम बढ़ने की वजह से अब घी, छाछ, पनीर, दही आदि सभी चीज़ों के दाम में वृद्धि हो गई है।

Must Read : Ganesh Chaturthi: गणपति बप्पा का KGF अवतार भक्तों को नहीं आया रास, हुए नाराज

जानकारी के मुताबिक, इंदौर दूध संघ के पदाधिकारियों की माने तो इन दिनों आम इंसान को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। क्योंकि बारिश की वजह से पानी भर गया है ऐसे में हरे चारे की उपलब्धता भी नहीं हो पा रही है। साथ ही पशु आहार के दाम में भी वृद्धि हो रही है। इस वजह से दूध के दाम में बढ़तरी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमने दूध की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिये फैट प्रणाली से दूध का क्रय करने का निर्णय लिया है। ऐसे में अभी तक दूध विक्रेता 7.30 पैसे प्रति फैट के हिसाब दूध क्रय कर रहे थे लेकिन अब वह 8.00 प्रति फैट के हिसाब से दूध क्रय करेंगे। इस वजह से 4 रुपए दूध महंगा मिलेगा। ऐसे में जो दूध 54 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था अब वह दूध 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब मिलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews