Gwalior News : अरविंद केजरीवाल का वादा, MP में देंगे फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज, कांग्रेस-भाजपा पर कसा तंज

Gwalior News : अरविंद केजरीवाल का वादा, MP में देंगे फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज, कांग्रेस-भाजपा पर कसा तंज

Gwalior News : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज ग्वालियर में एक बार फिर पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुझसे बहुत नाराज हैं वे कहते हैं मैं फ्री की रेवड़ी बांटता हूँ, हाँ मैं बांटता हूँ और मध्य प्रदेश में भी बांटूंगा।

केजरीवाल ने किये एमपी की जनता से 6 वादे 

अरविंद केजरीवाल ने ग्वालियर चम्बल संभाग से विधानसभा चुनावों का शंखनाद करते हुए कहा कि यहाँ की जनता भी भ्रष्टाचार से परेशान है, देश में सबसे महँगी बिजली मप्र में मिलती हैं लेकिन हम यहाँ की जनता से 6 वादे कर रहे हैं, दिल्ली और पंजाब की तरह ही एमपी में भी फ्री और 24 घंटे बिजली, फ्री पानी, फ्री इलाज, फ्री शिक्षा, महिलाओं को फ्री ट्रांसपोर्ट और बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएँगे।

भगवंत मान ने भाजपा-कांग्रेस पर कसा तंज  

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मप्र सरकार पर तंज कसते हुये कहा यहाँ मिलीजुली सरकार है यहाँ लोग कांग्रेस को वोट देते हैं लेकिन सरकार भाजपा की बन जाती है, लोग तीसरा विकल्प तलाश रहे हैं , हम मप्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार में ना कोई भ्रष्टाचार होगा न कोई घोटाला।

आमसभा में केजरीवाल ने सुनाई अनपढ़ राजा की कहानी 

आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मेला ग्राउंड की सभा में एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा, उन्होंने एक बार फिर अनपढ़ राजा की कहानी सुनाई और नोटबंदी करने और कोरोना काल में ताली थाली बजवाने पर पीएम का मजाक उड़ाया , केजरीवाल ने मोदी पर अपने दोस्तों  का हजारों करोड़ रुपये का कर्जा माफ़ करने के अपने पुराने आरोपों को दोहराया और पीएम को भ्रष्टाचारी बताया।

केजरीवाल के निशाने पर रहे पीएम मोदी

केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने इतनी महंगाई कर दी है कि आदमी कहाँ जाएँ, टैक्स का पैसा अपने दोस्तों के लोन पर माफ़ कर देते हैं तो जनता का भला कौन करेगा, हम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुझसे बहुत गुस्सा रहते हैं कहते हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ियाँ बाँट रहा हैं, हाँ मैं बाँट रहा हूँ  और एमपी में भी बांटूंगा।

[dgv_vimeo_video id=”841452936″]

[dgv_vimeo_video id=”841453014″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews